श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - रंजीत तिवारी
गोण्डा :- जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अन्तर्गत विशुनपुर तिवारी गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक अधेड़ का शव पीपल के पेड़ से लटका मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत तिवारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा।

0 Comments