चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार


        श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी /जौनपुर :-  स्थानीय पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की है। रविवार को थाना क्षेत्र के भैसहा पुलिस बूथ के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को रोककर पूछताछ की। उसके पास मौजूद हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच में वाहन चोरी का पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस के मुताबिक, बरामद मोटरसाइकिल (नंबर UP62DA3609) के संबंध में पहले से ही चोरी का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में थाना बरसठी में मुकदमा अपराध संख्या 87/2026 धारा 317(2) बीएनएस तथा थाना मछलीशहर में मुकदमा अपराध संख्या 176/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदित्य यादव (24) पुत्र हरिकेश यादव निवासी ग्राम चितांव, थाना पवारा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना बरसठी की पुलिस टीम शामिल रही।

Post a Comment

0 Comments