जौनपुर में आंधी का कहर, एक युवक की गई जान

 


मुंगराबादशाहपुर/ जौनपुर :- जिले में बीती रात कहर बन कर आए आंधी-तूफान ने एक युवक की जान लें ली। इस घटना से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया।

जानकारी के अनुसार, मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के पकड़ी गोदाम मोहल्ला निवासी मनीष कुमार गौतम (17 वर्ष) अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया, जिसके चलते वह सड़क किनारे रुक गए। तभी अचानक सड़क किनारे खड़ा एक पुराना नीम का पेड़ उनके ऊपर गिर पड़ा।

पेड़ की भारी डाल के नीचे दबने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए उन्हें बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोगों में भी इस हादसे को लेकर आक्रोश है। लोगों का कहना है कि सड़कों के किनारे कई जर्जर और पुराने पेड़ खड़े हैं, जो आंधी-तूफान में कभी भी गिर सकते हैं और बड़ा हादसा हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments