अज्ञात कारण से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक


       श्री अवध डाटकाम 9839627223

सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के बारा गांव में बीती रात अज्ञात कारण से लगी आग में घर में रखा गया गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव विनोद कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामायण विश्वकर्मा के घर में बीती रात अज्ञात कारण से आग लग जाने से घर रखा गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न तथा बिस्तर सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया। देर रात धुआं देख आसपास के लोग एकत्रित होकर आज पर जब तक काबू पाते तब तक काफी सारा नुकसान हो चुका था।

Post a Comment

0 Comments