श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/ जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के कुन्दहा गांव में हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गई जिसमें हनुमान जी की मूर्ति के भारी संख्या में भक्तों ने कुन्दहा रोड स्थित हनुमान मंदिर , हनुमान मंदिर बिच्छूर प्रतापगढ़, दीपक मिश्रा के दरवाजे पर स्थित हनुमान जी मंदिर सहित पांच मन्दिरों में दर्शन पूजन किए। इसके बाद हनुमान जी को उनके मन्दिर में स्थापित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संगम लाल शर्मा पूर्व प्रधान कुंन्दहा के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में सभाजीत सिंह पूर्व प्रधान कुन्दहा, सुनील कुमार उपाध्याय, दीपक मिश्रा, रमेश शर्मा दिनेश शंकर, रवि शंकर तिवारी ,अशोक यादव, चंदन दूबे आदि लोग दर्शन प्रक्रिया में साथ-साथ चल रहे थे। मूर्ति भ्रमण की वैदिक प्रक्रिया पं अंचल पाण्डेय ने पूरी कराई। पूजन प्रक्रिया रमेश चंद्र शर्मा ने पूरी की त्रिवेणी शर्मा ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments