श्री अवध डाटकाम 9839627223
पुलिस ने समझा बुझा कर किया लोगो को शांत
रिपोर्ट - वीरेंद्र कुमार बिन्दु
प्रयागराज /थरवई :- स्थानीय क्षेत्र में स्थित अमर ज्वाला गैस एजेंसी पर रविवार को कई कई घंटों लाइन में लगे रहने के बाद भी ग्राहकों गैस सिलेंडर नहीं मिला जिससे ग्राहकों का धैर्य जवाब दें गया और हंगामा शुरू हो गया। हंगामा देख अंदर कैमरे से निगरानी कर रहे कर्मचारी शांत रहे ।उसी दरम्यान किसी ने 112पर फोन कर दिया।डायल 112के साथ थाना थरवई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और लोगो को समझने बुझाने का प्रयास होने लगा और कुछ लोगों को सिलेंडर पुलिस की मौजूदगी में दिया गया। ग्राहक करीब छः घंटे तक लाइन लगा कर खड़े रहे कुछ लोगों ने बताया कि रोज रोज आ रहे है अंदर से बताया जाता हैं कि लोड नहीं आया है जबकि उपभोक्ता परेशान हैं ।भारत गैस एजेंसी अमर ज्वाला पर एक अधेड़ वृद्ध हाथ में शादी का कार्ड लेकर पहुंचा आरोप है कि जिलाधिकारी के आदेश पर सात सिलेंडर के लिए 35 हजार जमा किया था आज सिलेंडर लेने आए तो 25 हजार रूपए ओर मांगे जा रहे है यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है हालांकि श्री अवध डाटकाम इसकी पुष्टि नहीं करता है ।

0 Comments