श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार शाम को स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों के विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलिल विश्नोई ( सदस्य विधानपरिषद) , विशिष्ट अतिथि सुषमा पटेल (पूर्व विधायक), सुधाकर उपाध्याय (पूर्व प्रमुख), उमाशंकर सिंह( न्यायधीश), अर्चना शुक्ला भाजपा नेता, दिनेश कुमार मिश्रा (जिला अध्यक्ष हिंदू परिषद परिषद्), श्री प्रकाश शुक्ला ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि, कपिल मुनि चेयरमैन मुंगरा बादशाहपुर, फूलचंद पांडेय थानाध्यक्ष सुजानगंज ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किए। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलिल विश्नोई ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीणांचल में इस प्रकार का सुविधा संपन्न विद्यालय अत्यंत ही काबिलेतारिफ है, साथ ही उपस्थित अभिभावकों से कहा कि वर्तमान में बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा की अतिआवश्यकता है। तत्पश्चात उपस्थित अन्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की प्रशंसा किए तथा छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दिए। वहीं विद्यालय के बच्चों द्वारा तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, एकांकी(आपरेशन सिंदूर, यातायात नियमों का पालन, महाकुंभ की झांकी, मानव पिरामिड, भगवान नरसिंह अवतार, मोबाइल बुरी बला), प्रेरणादायक कहानी इत्यादि प्रस्तुत किए गए। इस दौरान विद्यालय की वार्षिक परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा धृति मिश्रा, दृष्टि मिश्रा ने किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार मिश्रा पूर्व शिक्षक एम एल सी, ने किया अंत में आए हुए अतिथियों के प्रति विद्यालय के प्रबंधक डॉ जय प्रकाश त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष तिवारी, अरुण दूबे अनुसचिव, नागेन्द्र दूबे जिला बाट माप अधिकारी, अरुण कुमार सिंह मन्नू, शेष धर तिवारी, मंगला गिरी, लाल बिहारी तिवारी, वेद प्रकाश त्रिपाठी इंदु प्रकाश त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 Comments