बारात में जमकर मारपीट कई घायल, पुरानी रंजिश में विवाद का आरोप

          श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - वीरेंद्र कुमार बिन्दु     

प्रयागराज / थरवई :--  स्थानीय क्षेत्र में सोमवार की  रात थाने से कुछ दूरी स्थित गांव केवहटिया मितईपुर मे आई एक बारात में जमकर मारपीट हो गई जिससे कई लोग घायल हो गए।सूत्रों के अनुसार दुल्हन के परिजनों से पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने दूल्हा ओर बरातियों पर योजना बद्ध तरीके से मारपीट शुरू कर दी और किसी हाल में शादी नहीं होने देने की धमकियां देते रहे। एका एक मारपीट से बरातियों में अफरातफरी फ़ैल गई । आननफानन में दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा और उसके पिता को कमरे में बंद कर उन्हें किसी तरह बचाया गया।  खाने पीने का समान तोड़ दिया गया सारे बराती रात में भाग गए । दुल्हन के परिजनों ने किसी प्रकार दूल्हे ओर उसके परिवार को लेकर पंडिला महादेव मंदिर पहुंचे आरती होने के बाद शादी कराकर वहीं से विदाई कर दी। आरोपियों ने दो बाइक ओर मोबाइल भी रख लिया।मारपीट में कई लोगों को चोट लगी हैं। सोरांव थाना क्षेत्र के सेवईत बाजार के भाभूई से सोमवार को साजन पुत्र अशोक कुमार की बारात बारात थरवई थाने के पीछे के केवटहीया गांव के प्रतिभा पुत्री संबोधि लाल गौतम घर आई थी। परिजनों के एवं पिता  अनुसार जैसे ही बारात घर पहुंची रात करीब बारह बजे द्वार चार पूजा शुरू हुई की पड़ोसी के बेटे विवाद करने लगे ।समझाने  के बावजूद विवाद करते रहे शादी न होने की धमकियां देने की बात करते रहे इसी बीच मारपीट शुरू हो गई दूल्हा उसके पिता महिलाएं बच्चियो के साथ मारपीट की गई । दुल्हन के पिता घायलों को लेकर थाने गए तहरीर दी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई और कहा गया कि बहरिया चले जाओ इलाज करा लेना कह कर भेज दिया गया मदद न मिलने से वापस लौट गए घायल दूल्हा साजन, पिता अशोक कुमार, भाई राजन,परी,संगीता,मुस्कान, संदीप कुमार विनोद कुमार अंतिम कुमार,आकाश सहित दर्जन भर लोग घायल हो गए कुछ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए  । सूत्रों के अनुसार मंदिर में शादी की जानकारी होने पर आरोपी मंदिर तक शादी रुकवाने पहुंचे थे ज्यादा लोगों के होने के कारण लौट गए।

Post a Comment

0 Comments