सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय थाना क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में अराजक तत्वों द्वारा गन्दगी फैलाने व तोड़ फोड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से तहरीर देकर पुलिस ने सुरक्षा की गुहार लगाई है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गिडिहुली में गांव के कुछ अराजक तत्वों द्वारा विद्यालय भवन एवं शौचालय के दरवाजे,फर्श,दिवाल आदि को क्षतिग्रस्त करने के साथ ही विद्यालय में शौच करके गन्दगी फैलाई जा रही है।जिसकी शिकायत प्रधानाध्यापक द्वारा ग्रामीणों से की गई लेकिन कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा। आए दिन हो रही इस गन्दी हरकत से परेशान होकर प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से तहरीर देकर अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध उचित कार्यवाही करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

0 Comments