वार्षिकोत्सव में मेधावी बच्चों के अभिभावक सहित सेवानिवृत्त शिक्षक हुए सम्मानित


          श्री अवध डाटकाम 9839627223

बरसठी /जौनपुर :-- स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरसठी में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। सत्र 2025-26 में कक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों सहित प्रमाण पत्र, मेडल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शत-प्रतिशत उपस्थिति और स्वच्छता अभियान में विशेष योगदान देने वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक दयाशंकर सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि इंद्रजीत यादव रहे।संचालन राममिलन यादव ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान गायत्री देवी, एआरपी विनोद पांडेय सहित कई शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे। वही प्राथमिक शिक्षक संघ बरसठी की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षामित्र लालचंद और रामचंद्र को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में संघ अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments