श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज / जौनपुर :- सी बी एस ई बोर्ड द्वारा बुधवार को हाईस्कूल परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें सुजानगंज क्षेत्र के जे पी इंटरनेशनल स्कूल की शुभांगी जायसवाल ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल की टापर बन गई।
मिली जानकारी के अनुसार जे पी इंटरनेशनल स्कूल, सुजानगंज जौनपुर से सी बी एस ई बोर्ड परीक्षा के हाई स्कूल में शुभांगी जायसवाल 96%, प्रांजल त्रिपाठी 95.4%, दिव्यांशु गुप्ता 93.2%, केसर गुप्ता 92.2%, शिवेंद्र शुक्ला 92% , अंशुमान सिंह 91.4%, अंश गुप्ता 91.2%, रिन्सी तिवारी 91.2%, अदम्य मणि त्रिपाठी 91%, यश यादव 88.4%, अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ0 जयप्रकाश त्रिपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रीति सिंह निदेशक डॉ विनय कुमार त्रिपाठी, दिनेश मिश्रा, भोला दुबे, शेषधर तिवारी संजीव तिवारी, हीरालाल गुप्ता,श्याम शंकर पाण्डेय प्रभाकर तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

0 Comments