सद्भावना संस्था ने मनाई डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती

 

              श्री अवध डाटकाम 9839627223

मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच। श्रमिकों मजदूरों को उनका हक और अधिकार दिलाने के लिए लंबे समय से कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्था सदभावना के मुखिया योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती की अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन सांसद डॉक्टर आनंद कुमार गोंड के बहराइच में स्थित आवास पर किया ।संस्था प्रमुख तथा उनकी टीम ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया संस्था प्रमुख योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब ने ऊंच नीच भेदभाव को मिटाने के लिए जो संघर्ष किया उससे आज हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दलितों पिछड़ों के उत्थान के लिए डॉक्टर भीमराव आंबेडकर मसीहा थे ।इस मौके पर सांसद डॉक्टर आनंद गोंड की धर्मपत्नी व समाजसेविका शशि प्रभा ,पूर्व सांसद अक्षयवर लाल गोंड के साथ ही सदभावना संस्था की ओर से हंसराम आजाद,

राम जियावन  बहेलिया,सतीश त्रिपाठी ,प्रमोद यादव ,मनीष यादव,हनुमान प्रसाद,रमन जायसवाल,वीरेंद्र सिंह,दिनेश यादव,महेंद्र अवस्थी ,माही,रामभजन त्रिवेदी,अनुपम मिश्र ,प्रिंशु प्रजापति ,कल्वे अब्बास,बब्लू प्रधान सहित काफी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments