श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर :-- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के आह्वान पर जिला इकाई जौनपुर द्वारा संविधान निर्माता,भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज जौनपुर में शानदार तरीके से मनाते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं प्रधानाचार्यो को अंग वस्त्रम एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।जयंती समारोह के मुख्य अतिथि व अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुभारंभ किया गया ।सभी उपस्थित सज्जनों व गुरुजनों ने पुष्पांजलि अर्पित किया ।आज के समय में अपना काम छोड़कर जन समाज के बारे में चिंतन करने का समय आ गया है ।जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने कहा कि बाबा साहब जननायक थे। कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने सभी आए हुए सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए हमारे महापुरूषों ने संघर्ष किया,उनके संघर्षों की बदौलत आज हम सब अपना जीवन सुख तरीके से बिता रहे हैं। इसलिए हम लोगों को अपने कर्तव्य का पालन में अपने महा पुरुषों के आदर्शों को याद कर अपने समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए ,समाज के शोषित वंचित लोगों को उठाने का कार्य करना चाहिए ।प्रवक्ताओं की कड़ी में शेर बहादुर मौर्य अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि भारतीय उद्योग संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, बरसातू राम सरोज पूर्व जिला महामंत्री दीवानी न्यायालय जौनपुर तथा अवकाश प्राप्त शिक्षक गप्पू राम कनौजिया, प्यारे लाल श्रीवास्तव उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किया। डॉ विनोद कुमार पाल ने कहा कि बाबा साहब ने शिक्षा संघर्ष और संगठन का मंत्र देकर सदियों से शोषित व वंचित समाज को स्वाभिमान से जीना सिखाया ।उन्होंने समानता न्याय और बंधुत्व को बंधुत्व का अमर संदेश दिया । आइए हम सब मिलकर उनके आदर्शों एवं विचारों को अपनाकर एक क्षमता मूलक, न्याय प्रिय ,सामाजिक सदभाव से परिपूर्ण भारत के निर्माण का संकल्पना लें ।प्रवक्ता डॉ लाल साहब यादव राज पीजी कॉलेज जौनपुर ने कहा कि ,"जो अंधेरों से बड़ा वो उजालों का सार था ,हर दबे हुए स्वर में उसका ही पुकार था ,कलम से जिसने बदल दी किस्मत इस देश की, वो अंबेडकर नहीं एक जीवित विचार था। डॉ करमचंद यादव प्रवक्ता सल्तनत बहादुर डिग्री कॉलेज बदलापुर ने कहा कि जिंदगी जीना आसान नहीं होता बिना संघर्ष के कोई महान नहीं होता।,बिना पड़े हथौड़े की चोट कोई पत्थर भगवान नहीं होता।उक्त कार्यक्रम में आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत श्री राज केसर यादव ने किया कार्यक्रम का बखूबी संचालन संगठन के पदाधिकारी विनय कुमार सरोज ने किया। इस अवसर पर शिक्षिका मंजू देवी,संगीता यादव, वन्दना सहित जिले भर के इण्टर कॉलेज से सैकड़ों शिक्षकों एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था कार्यकारी जिलाध्यक्ष रितेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ चंद्र सेन, नागेंद्र यादव,कमल नयन,रामपाल, इंद्रेश कुमार,राम सूरत वर्मा वीरेश कुमार , सर्वेश कुमार जी ने किया।

0 Comments