श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :-- बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक ऐसा करवट लिया कि क्षेत्र में तबाही मच गई। अधिकांश पेड़ पौधे टूट गए या फिर जड़ से उखड़ गए। किसी का छप्पर उड़ गए तो किसी का टिनसेड उड़ गया। गरज चमक के साथ चक्रवर्ती तूफान के साथ बरसात भी होने लगी। जहां गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली वहीं चक्रवर्ती तुफान की तबाही से पेड़ छप्पर टीन सेड उखड़ कर जमीन पर गिर पड़े। क्षेत्र में आम की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है आम के अधिकांश फल टूट कर गिर गए, कुछ पेड़ जड़ से उखड़ गए तो कुछ की डालियां टूट कर गिर गए। इस तुफान से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

0 Comments