श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के कुंदहा गांव में एक अधेड़ के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह 48 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी कुंदहा ने बीती रात साड़ी के फंदे को गले में लपेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया , पुत्र वीरेंद्र कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस पंचनामा करवाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष सुजानगंज अमित कुमार पांडे ने बताया प्रथम दृष्टिया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है । निष्पक्ष जांच हेतु शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

0 Comments