दरोगा साहब को घूस लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा, मुकदमा पंजीकृत


        श्री अवध डाटकाम    9839627223

रिपोर्ट - विजय बाजपेयी 

नानपारा/बहराइच :--  मंगलवार को थाना मोतीपुर के दौलतपुर चौकी के प्रभारी दरोगा साहब को एंटी करप्शन टीम ने घूस लेते रंगों हाथों पकड़ा है। एंटी करप्शन टीम द्वारा कोतवाली नानपारा में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इससे पहले टीम ने  दौलतपुर के मजरा लोनियनपुरवा निवासी अवधेश की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत किया है। एंटी करप्शन टीम निरीक्षक धनंजय सिंह के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान  उप निरीक्षक को दस हजार रुपए घूस लेते थाने के पास स्थित एक चाय की दुकान से पकड़ लिया। घूस लेते पकड़े जाने की सूचना मिलते ही थाना मोतीपुर सहित कोतवाली नानपारा के पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। दरोगा ने अवधेश कुमार के परिजनों पर दर्ज एक मुकदमें से नाम निकालने के नाम पर दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी जिसपर अवधेश ने एंटी करप्शन टीम  से शिकायत की थी। निरीक्षक धनंजय सिंह ने छह सदस्यीय टीम के साथ जाल बिछाया शिकायतकर्ता द्वारा थाना मोतीपुर के एक चाय की दुकान पर दस हजार रुपए घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। दरोगा के घूस लेते पकड़े जाने पर हड़कंप मच गया। टीम आरोपित को कोतवाली नानपारा लेकर आई यहां लगभग डेढ़ घण्टे पूछताछ के बाद कोतवाली नानपारा में मुकदमा दर्ज कराते हुए अपने साथ लेकर चली गई है।

Post a Comment

0 Comments