श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट -- मिथिलेश जायसवाल
बहराइच :-- जनप्रतिनिधि पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बहराइच सदर से भाजपा विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल पिछले दिनों महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुई थी इसी दौरान वह घायल हो गई थी। जिन्हें तत्काल बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था जिनका इलाज लखनऊ में स्थित हॉस्पिटल में चल रहा है। कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार एक शिकायती पत्र मिला था जिसमें बताया गया था कि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल एक महत्वपूर्ण नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुई थी इस दौरान चोटिल हो गई थी जिस पर अभिषेक वर्मा द्वारा विधायिका जी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट डाली गई जिस पर बाराबंकी बाबा नाम से यूजर द्वारा बहुत ही अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई जिसमें बाराबंकी बाबा नाम से संचालित फेसबुक के संचालक अनुज कुमार वर्मा पुत्र विजय कुमार वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी सदरुद्दीनपुर कलिकापुर थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है अश्लील व अभद्र टिप्पणी करने वालों को पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

0 Comments