बीआरसी सुजानगंज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

 

      श्री अवध डाटकाम  9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :-- बीआरसी सुजानगंज के सभागार में क्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हार्दिक वेलफेयर फाउंडेशन, हरिश्चंद्र चैरिटेबल ट्रस्ट एवं भारत 100 न्यूज़ नोएडा के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अर्चना शुक्ला जी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुजानगंज किरण पांडेय जी तथा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज, चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील पांडेय, डॉ निवेदिता पांडेय जी , जिला कांग्रेस कमेटी के  जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद के सिंह जी, जेपी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक डॉ विनय त्रिपाठी जी ज्ञानस्थली विद्यालय के प्रबंधक संतोष द्विवेदी जी, आनंद मणि त्रिपाठी जी, राजीव मणि त्रिपाठी जी, सतीश तिवारी जी दिनेश विश्वकर्मा जी, प्रभाकर शुक्ला जी, डॉ अखिलेश त्रिपाठी,दीपक तिवारी जी,अभिषेक त्रिपाठी जी, सैकड़ों शिक्षकों,अभिभावकों के साथ ज्ञानस्थली इंटर कॉलेज, जेपी इंटर नेशनल स्कूल एवं प्रणवम् स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित  किया गया। 

आए हुए समस्त सम्मानित अतिथियों का हार्दिक वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तिवारी एवं हरिश्चंद्र वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष विनय तिवारी एवं भारत 100 न्यूज़ के प्रधान संपादक मयंक तिवारी जी ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments