यूपी बोर्ड के परिणाम में बड़ेरी इंटर कॉलेज एवं इंद्रमणि इंटर कॉलेज के छात्रों का रहा बेहतर प्रदर्शन


       श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - प्रभात सिंह 

बरसठी / जौनपुर  :-- स्थानीय क्षेत्र के इंटर कॉलेज बड़ेरी का उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम इस बार भी उम्मीदों पर खरा उतरा। गणित वर्ग में छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। अर्पित यादव ने 86.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। वहीं पीयूष माली ने 86.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि हर्षवर्धन तिवारी 79.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अंश सिंह यादव ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन किया। छात्राओं में भी बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला। अन्नू यादव ने 82 प्रतिशत और शिवानी गुप्ता ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। मेधावी छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. पवन कुमार सिंह ने छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 इसी क्रम में श्री इंद्रमणि इंटर कॉलेज, हिरामनपुर बेलौनकला का भी परीक्षा परिणाम सराहनीय रहा। इंटरमीडिएट में छात्रा वर्षा यादव ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। आदित्य कुमार ने 73 प्रतिशत तथा आकृति यादव ने 72.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं हाईस्कूल में आस्था यादव ने 77 प्रतिशत, शिखा यादव ने 75 प्रतिशत और आयुषी विश्वकर्मा ने 74.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रबंधक सेवालाल गौतम ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments