सुजानगंज में सड़क हादसे में बाइक सवार घायल


           श्री अवध डाटकाम  9839627223

सुजानगंज / जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के सुजानगंज कुन्दहां मार्ग पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल संख्या UP62AR238 पर सवार अरुण विश्वकर्मा पुत्र राजकुमार विश्वकर्मा, निवासी मल्लूपुर ऊकनी, रमगढ़ा, थाना मुंगराबादशाहपुर, बीरापुर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही DCM महिंद्रा डाला संख्या UP44T1854 से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में अरुण विश्वकर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुजानगंज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि DCM चालक अनूप कुमार पुत्र जगराम, निवासी हनुमानगंज, लम्भुआ, सुल्तानपुर अपने साथी दिलीप कुमार के साथ जौनपुर जा रहा था। पुलिस ने DCM को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments