पति ने पत्नी और साले को पीटकर किया घायल


रिपोर्ट - वीरेंद्र कुमार बिन्दु 

प्रयागराज/ थरवई :- जिले के थरवई थाना क्षेत्र के जैतवारडीह गांव में एक पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और साले को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मिली जानकारी के अनुसार जैतवारडीह गांव निवासी रंजीत पाल का अपनी पत्नी उषा पाल के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। उषा पाल का भाई अरविंद कुमार पाल जो दिल्ली स्थित आर्मी हेड क्वार्टर में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं उससे मिलने आ गया। आरोप है कि इसी दौरान विवाद और बढ़ गया और रंजीत पाल ने अपना आपा खो दिया। उसने अरविंद कुमार पाल और अपनी पत्नी उषा पाल पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।आरोपी रंजीत पाल पेशे से ड्राइवर है।पीड़ित पक्ष की ओर से थरवई थाने में तहरीर दी गई है। थरवई पुलिस मामले में आवश्यक कार्यवाही कर रही हैं।

Post a Comment

0 Comments