श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर:-- जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अजीत चौहान (19) पुत्र गणपति चौहान शुक्रवार सुबह शौच करने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। खुले मैदान में शौच करते समय उसके ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजीत चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। अजीत का शव अस्पताल से घर वापस आने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। घटना के बाद परिवार जनों का रो रोकर बुरा हाल है।

0 Comments