अकीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज


       श्री अवध डाटकाम  9839627223

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार 

प्रयागराज थरवई। थरवई इलाके मे ईद उल फितर का पर्व बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। ईद गाह ताजुद्दीनपुर, इस्माइल गंज,  भोपतपुर, सहित अन्य गाँवो मे स्थित मस्जिद और ईदगाहों मे शनिवार की सुबह बड़ी अकीदत के साथ ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। ईदगाह ताजुद्दीनपुर मे हाफिज गुलजार अहमद अंसारी ने ईद उल फितर की नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद हुए दुआ मे विश्व मे अमन चैन के लिए दुआ मांगी गई। एक दूसरे को गले लगाकर ईद उल फ़ित्र की मुबारक बात दीं गई। अनवर अहमद, मोहम्मद इमरान, मुन्ना, मोहम्मद जैद  मो कय्यूम सहित बढ़ी संख्या मे लोगों ने नमाज अदा की। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Post a Comment

0 Comments