मिली जानकारी के अनुसार अनुज मिश्रा पुत्र रामकुमार मिश्रा निवासी सराय पडरी थाना सुजानगंज जनपद जौनपुर द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि आवेदक को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नियत से फायर किया गया है जिसके सम्बन्ध में थाना सुजानगंज पर मु0अ0सं0-84/26 धारा 352/351(2)/109(1)/3(5) BNS व 7 CLA पंजीकृत कर अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया।
थानाध्यक्ष महराजगंज तरूण श्रीवास्तव मय हमराह हे का ओमप्रकाश मिश्रा, का विकास कुमार क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था ड्यूटी, अलबिदा जुमा नमाज व अपराध रोकथाम के लिए गस्त करते हुए भोगीपुर कठार के आगे प्रतापगढ़ बार्डर पर चेकिंग संदिग्घ व्यक्ति/वाहन में मामूर थे कि जरिये मोबाइल थानाध्यक्ष सुजानगंज श्री फूलचन्द्र पाण्डेय द्वारा बताया गया कि दो बदमाश राजाबाजार की ओर से भोगीपुर कठार होते हुए प्रतापगढ बार्डर की ओर जा रहे है जिनका मैं पीछा कर रहा हूँ राजाबाजार की ओर से एक मोटर साइकिल उसके पीछे एक पुलिस चार पहिया वाहन जिस पर लाल नीली बत्ती जल रही है नजदीक आया तो हम पुलिस वालो द्वारा टार्च की रोशनी से रूकने का इशारा किया गया लेकिन बाइक सवार भागने लगे परन्तु उबड़ खाबड़ सड़क बारिश होने के कारण उक्त मोटर साइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर गये और एक मोटर साइकिल सवार सड़क के दाहिने व दूसरा सड़क के बाये ओर भागने लगे पुलिस टीम द्वारा बदमाश का पीछा करते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, इस पर सड़क के बांयी ओर भागे बदमाश ने हम पुलिस वालो पर जान से मारने की नियत से एक फायर कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और लड़ खड़ा कर गिर गया। पुलिस वालो ने दौड़ कर उक्त बदमाश को मौके पर ही पकड़ लिया,नाम पूछने पर अपना नाम प्रतीक दूबे उर्फ अनुज पुत्र रामप्रकाश दूबे उर्फ मुन्ना दूबे निवासी ग्राम बिझवट थाना महराजगंज जनपद जौनपुर बताया जिसे ईलाज हेतु तत्काल अपने सरकारी वाहन से हमराही का0 विकास कुमार के द्वारा उपचार हेतु सीएचसी महराजगंज भेजवाया गया। दूसरे बदमाश को थानाध्यक्ष सुजानगंज व उनके हमराहियो हे0का0 अश्वनी पाण्डेय, का0 सुदीप सिंह, का0 संजीव यादव द्वारा सड़क के बायी ओर गेंहू के खेत में पकड़ लिया जिसने पूछने पर अपना नाम विनय दूबे पुत्र स्व0 गोपाल दूबे निवासी ग्राम बिझवट थाना महराजगंज जनपद जौनपुर बताया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक देशी पिस्टल व 01 जिन्दा कारतूस .32 बोर व एक खोखा कारतूस .32 बोर, एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक मोटर साइकिल TVS अपाची UP 62 CJ 1136 बरामद हुआ। पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु सदर अस्पताल जौनपुर भेजते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।


0 Comments