विश्व जल दिवस पर थलोई में लगा जल चौपाल


          श्री अवध डाटकाम   9839627223

सुजानगंज / जौनपुर:-- स्थानीय क्षेत्र के ग्राम थलोई में 22 मार्च 2026 को विश्व जल दिवस के अवसर पर एक 'जल चौपाल' कार्यशाला का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार श्री सर्वेश्वर नाथ तालाब पर कार्यशाला का आयोजन किया गया , जिसका मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना था। इस तालाब पर डॉ. अखिलेश मोदनवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, पी.वी.पी.जी. कॉलेज, के निर्देशन में नाम फाउंडेशन और श्री सर्वेश्वर नाथ मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से पिछले लगभग तीन सप्ताह से खुदाई और जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। यह परियोजना तालाब पुनर्जीवन अभियान का हिस्सा है।

कार्यशाला के संयोजक डॉ. अखिलेश मोदनवाल ने विश्व जल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "यदि आज हम जल संरक्षण के प्रति गंभीर नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन का आधार है, इसे बचाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।" उन्होंने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के नारे लगवाकर जागरूक किया। जल चौपाल में बाबा बालक दास महाराज, नाम फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के कोऑर्डिनेटर आलोक शुक्ला और विकास विश्वकर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने जल संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। बाबा बालक दास ने आलोक शुक्ला और डॉ. अखिलेश मोदनवाल को उनके सराहनीय कार्य के लिए 'यथार्थ गीता' ग्रंथ भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के डॉ. राजित राम, श्याम सिंह यादव, रमेश यादव, प्रदीप सरोज, गोपाल गौतम, राजीव चतुर्वेदी, कन्हैया यादव, कल्लू यादव, प्रभाकर तिवारी, राम भुवन यादव, सौरभ शर्मा, डॉ. राजीव गुप्ता, संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments