श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर :- जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र स्थित मां चौकियां धाम पर दर्शन करने आए एक युवक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के दीवानगंज पट्टी निवासी कमलदीप कश्यप (15) पुत्र संतोष कश्यप अपने दो साथियों के साथ सोमवार सुबह चौकियां माता मंदिर दर्शन करने आया था। 11 बजे तीनों मन्दिर परिसर में स्थित पोखरे में स्नान करने लगे। स्नान करते समय कमलदीप गहरे पानी में चला गया और डूब गया। दोस्तों ने क्षेत्रीय लोगों की मदद से कमलदीप को बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

0 Comments