जौनपुर :- जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के नाव घाट के समीप गोमती नदी के तट पर सोमवार की सुबह एक मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए 48 वर्षीय व्यक्ति के गोमती नदी में डूब जाने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसे खोज रही है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मुरारपुर हौज गाव निवासी दिलीप चौहान की माता प्रभा देवी 88 वर्ष का बीमारी से रविवार की देर रात मौत हो गयी। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे शव का अंतिम संस्कार करने के लिए लेकर उक्त श्मशान घाट आए।अंतिम संस्कार सम्पन्न होने के बाद लोग नहाने के लिए वहां से कुछ दूर आए।उसी समय नदी में नहाने के लिए गाँव के ही श्याम बहादुर चौहान पुत्र स्वर्गीय लालजी चौहान नदी में उतर गए। वहां गहराई ज्यादा होने से वह पानी में डूबने लगे। उनके डूबने का उनके साथ के लोगों को अहसास नही हुआ। परन्तु जब काफी देर तक पानी से बाहर नही निकले तो लोगो को उनके डूबने का शक होने लगा।उन लोगों ने पहले तो उन्हें ढूढने का प्रयास किया। जब वह नही मिले तब लोगो ने पुलिस को सूचना दिया।
सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उन्होंने स्थानीय गोताखोरों को बुलवाकर नदी में डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू करवाया।वह खुद नाव पर सवार होकर खोजबीन में लग रहे।श्री शुक्ल ने अधिकारियों को सूचना देकर विभागीय गोताखोरों को भी बुलवाया। घटना के कई घण्टे बाद तक डूबे व्यक्ति का पता नही चल सका है।परिवार के लोगों में अनहोनी घटना की आशंका से कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि हमारी गोताखोर खोजबीन कर रहे है।

0 Comments