डॉक्टर के लापरवाही से बच्चों की मौत, लोग हुए आक्रोशित

 


       श्री अवध डाटकाम  9839627223

 रिपोर्ट - बृजेश कुमार सिंह 

वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत सराय मोहना चौकी क्षेत्र में रविवार को इलाज के दौरान चार माह के बच्चे की मृत्यु होने के उपरांत क्षेत्रीय लोग आक्रोशित होकर तोड़फोड़ करते हुए प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि सलारपुर देवकी बिहार कॉलोनी के पास वैष्णवी बाल चिकित्सालय है। रविवार को वैष्णवी बाल चिकित्सालय में डॉक्टर की लापरवाही से एक चार माह के बच्चे की मृत्यु हो जाती है। जिसको देखते हुए बच्चों के परिजनों के साथ क्षेत्रीय लोगों आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन करते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ करना चालू कर दिया। 112 नंबर से सूचना मिलने पर तुरंत सारनाथ थाना प्रभारी के साथ चौकी इंचार्ज सहित चौकी क्षेत्र की पुलिस पहुंची और बेकाबू क्षेत्रीय लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बच्चे को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए डॉक्टर को सारनाथ थाने ले गई।डॉक्टर पर विधिक करवाई करते हुए जेल भेजा।

Post a Comment

0 Comments