एक सप्ताह बाद भी गुमशुदा लड़की का नहीं लगा सुराग


सुजानगंज / जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के एक से एक सप्ताह से गुमशुदा लड़की का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बेर्रा गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए बताया कि 25.10.2025 दोपहर 1:00 के करीब सिकंदर निषाद और उसकी पत्नी व उसका लड़का उमेश ने हमारे घर से हमारी बच्ची को बहला फुसला कर भगा ले गए तथा फोन पर धमकी के साथ गाली भी देते रहते हैं थाना पुलिस को बार-बार सूचित करने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। उक्त बातों की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी हमारी बच्ची का कोई सुराग तक नहीं लग पाया। इसके लिए हमें उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है। जिससे हमें हमारी बच्ची को न्याय मिल सके।

Post a Comment

0 Comments