आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का हुआ उद्घाटन

 

         श्री अवध डाटकाम 9839627223

सुजानगंज/ जौनपुर :- स्थानीय क्षेत्र के चैनपुर बाजार में स्थिति हर्ष फोटो स्टेट पर एक आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन अतिथियों द्वारा फीता काट कर किया गया जिसके बाद अनुभवी डाक्टरों द्वारा कई दर्जन मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और परामर्श देते हुए कुछ मरीजों को आयुर्वेदिक दवा दी गई।

वही डाक्टरों द्वारा बताया गया कि आज के परिवेश में ख़ान पान का बहुत ही असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। जिससे कई गम्भीर बीमारी से लोग परेशान हैं। वक्ताओं ने तमाम बीमारियों से बचने के उपाय और परहेज बताएं गए, इस अवसर पर डा० रमेश सिंह,डा० शिवराम तोमर, बाल कृषण जी, मनोज कुमार मिश्र, लालचंद्र निषाद , आनन्द प्रसाद दुबे, लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश बिंद ने किया।

Post a Comment

0 Comments