श्री अवध डाटकाम 9839627223
जौनपुर :-- जिले के एक मात्र आटोनोमस मान्यता प्राप्त रघुवीर स्वायत्तशासी महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर कला जौनपुर सम्बद्ध वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के आटोनोमस मान्यता के बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अभिषेक कुमार मिश्रा ने बताया कि सत्र 2025 - 26 से महाविद्यालय ऑटोनोमस होने के पश्चात् अपनी सेमेस्टर परीक्षाएं स्वयं संपन्न की।जिसका परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। जिसमें बीए प्रथम सेमेस्टर , एम ए गृह विज्ञान प्रथम सेमेस्टर, एम ए हिंदी प्रथम सेमेस्टर, एम ए समाजशास्त्र प्रथम सेमेस्टर , एवं बी0एड0 प्रथम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया। घोषित परिणामों की मार्कशीट छात्र एवं छात्राएं अपने रोल नंबर के माध्यम से महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के रिजल्ट पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ जयप्रकाश तिवारी ने बताया कि सर्वप्रथम महाविद्यालय के ऑटोनोमस होने के पश्चात् महाविद्यालय के प्रथम परीक्षा फल में उत्तीर्ण सभी छात्र एवं छात्रों को बहुत-बहुत बधाई।

0 Comments