मछली शहर में सड़क किनारे मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी


          श्री अवध डाटकाम  9839627223

 जौनपुर - जिले के मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के अलापुर गांव में बामी-बंधवा मार्ग पर सड़क किनारे बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

   मिली जानकारी के अनुसार पल्टूपुर गांव का निवासी सौरभ को बीती रात अभिषेक नाम का एक दूसरा युवक अपने साथ अपनी रिश्तेदारी बताकर ले आया था। सुबह लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव देखकर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। पुलिस साथी युवक को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है। मामला सड़क दुघर्टना का है कि हत्या का है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है।

Post a Comment

0 Comments