श्री अवध डाटकाम 9839627223
पीसीसी सदस्यों को परिचय पत्र देकर किया सम्मानित
वाराणसी :-- पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम है जिसके द्वारा पीड़ित को न्याय की उम्मीद दिखाई देती है। पत्रकार प्रेस क्लब से जुड़ना जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता का प्रतीक है उक्त बातें पीसीसी कार्यालय नदेसर वाराणसी में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए पत्रकार प्रेस क्लब के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम पाठक ने कहा । कार्यक्रम में जौनपुर जिले के सुजानगंज से आए पत्रकार प्रेस क्लब के जिला सह संयोजक पत्रकार श्री लालचंद निषाद एवं पत्रकार प्रेस क्लब जौनपुर के सदस्य श्री मनोज मिश्रा को पत्रकार प्रेस क्लब के कार्यालय में पीपीसी का आई कार्ड पहनाकर सम्मानित किया। पीपीसी के कार्यालय में एक गरिमामई एवं आत्मीय वातावरण में दोनों पत्रकारों का सम्मान किया गया। श्री लालचंद निषाद जी तथा पत्रकार श्री मनोज मिश्रा जी को पीपीसी का आई-कार्ड पहनाकर संगठन की मजबूती के लिए अपील किया। उन्होंने दोनों सम्मानित साथियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की परंपरा को और सुदृढ़ करेंगे। श्री लालचंद निषाद जी एवं श्री मनोज मिश्रा जी ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार प्रेस क्लब के मार्गदर्शन में पत्रकारों की एकता, गरिमा और अधिकारों की रक्षा के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे। यह सम्मान संगठन की मजबूती,एकजुटता और पत्रकारिता के उच्च आदर्शों के प्रति समर्पण का प्रतीक बना।

0 Comments