रात को बाहर खड़ी कार में लगी आग, जांच में जुटी पुलिस


    श्री अवध डाटकाम 9839627223

धू धू कर आधी रात को जलने लगी कार

रिपोर्ट - वीरेंद्र कुमार बिन्दु 

प्रयागराज थरवई :-  स्थानीय थाना क्षेत्र के 40 नंबर गोमती कोडसर मार्ग के समीप घर के बाहर खड़ी एक कार रात 12 बजे अचानक धू धू कर जलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक पूरी कार जलकर नष्ट हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

 मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में तैनात अजय नाथ गहलोत की कार घर के बाहर खड़ी थी जो रात 12 बजे अचानक जलने लगी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी घटना स्थल पर एसीपी थरवई अरुण पाराशर पहुंचे जांच पड़ताल शुरु कर दी। पुलिस ने  आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments