डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत


     श्री अवध डाटकाम 9839627223

रिपोर्ट - वीरेन्द्र कुमार बिन्दु 

प्रयागराज। जिले के थरवई थाना क्षेत्र के मनसैता गांव के पास थरवई–सहसों फोरलेन हाईवे पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों बुरी तरह घायल हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कोटवा बनी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान रुदापुर निवासी 22 वर्षीय मनोज कुमार गौतम व चंदापुर निवासी 25 वर्षीय राहुल कुमार गौतम के रूप में हुई। दोनों होली पर रिश्तेदारी में जा रहे थे।इंस्पेक्टर संतोष कुमार पांडे ने बताया कि बाइक तेज रफ्तार में थी। घटना से दोनों परिवारों में कोहराम मचा है।

Post a Comment

0 Comments