भगवान महावीर जी के अलौकिक श्रृंगार के साथ भक्तों ने खेली होली


      श्री अवध डाटकाम 9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :-- स्थानीय क्षेत्र के अरुणपुर शुक्लान फरीदाबाद में स्थित महावीर धाम में भगवान महावीर का भव्य एवं मनमोहन श्रृंगार किया गया। होली के पर्व के अनुसार महावीर जी का अदभुत श्रृंगार किया गया है। भक्तो ने महावीर जी का स्वयं रंग बिरंगे वस्त्र धारण कर हाथ में पिचकारी व रंग एवं भिन्न-भिन्न प्रकार की गुलाल को लिए  दर्शन पूजन किया। भक्तो ने भी खूब जम कर श्री महावीर महाराज जी को रंग गुलाल लगा कर आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी होली को अविस्मरणीय  बनया।  मंदिर के न बनने की स्थिति में महावीर जी कई वर्षों तक त्रिपाल और तख्त पर अपने श्रद्धालुओं को दर्शन देते रहे। मंदिर निर्माण कराने में हनुमानजी भक्तों को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था नही डिगी । दूर दराज से श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए यहां आते रहे। और उनकी मन्नतें के अनुसार उनकी मन्नतें पूरी होती रही।

Post a Comment

0 Comments