आपरेशन के बाद महिला की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

 

   

     श्री अवध डाटकाम 9839627223

जौनपुर :-  जिले के शाहगंज क्षेत्र में आपरेशन के बाद एक महिला की हालत हो गई और महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही अस्पताल में पहुंचे परिजनों को चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया।


मिली जानकारी के अनुसार उक्त क्षेत्र दिपाईपुर निवासी रेखा देवी (35) पत्नी यशपाल के पेट में दर्द शुरू हुआ। परिजन उसे लेकर बड़ागांव स्थित मां शांति अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार रात 10 बजे चिकित्सको ने उनका आपरेशन किया। आपरेशन के बाद चिकित्सक अपने आवास पर चले गए जिसके बाद रेखा देवी की तबियत बिगड़ने लगी, परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक से सम्पर्क करना चाहा लेकिन चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे। दूरभाष पर मिली सलाह के अनुसार वार्ड ब्वाय एक इंजेक्शन लगाया लेकिन 3 बजे महिला की मौत हो गई।इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान क्षेत्र के कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों की बात को स्वीकार करते हुए मामले को शांत कराया तथा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मृतिका के पति नौकरी के सिलसिले में खाड़ी देश में रहते हैं।

Post a Comment

0 Comments