कम्पोजिट विद्यालय अधकचा में मेधावी बच्चें हुए सम्मानित


             श्री अवध डाटकाम  9839627223

गोल्ड मेडल और सम्मान पत्र पाकर खुश हुए मेधावी बच्चें 

सुजानगंज/जौनपुर  :-- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में कम्पोजिट विद्यालय अधकचा के चयनित मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मान विद्यालय परिवार द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

परीक्षा में उत्तीर्ण आंशी मौर्या , प्रिया मौर्या व प्रियांशू  को  विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह व अन्य शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  चयनित बच्चों के माता पिता व अभिभावक  सतीश मौर्य, हरिकेश कुमार, संजय कुमार सहित अन्य अभिभावकों द्वारा बच्चों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।  विद्यालय के अनुदेशक  मती राम, लली मौर्या ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह, द्वारा सभी बच्चों केउज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और जीवन में आगे बढ़ते रहने के सूत्र बताये । गोल्ड मेडल और सम्मान पत्र पाकर मेधावी विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अंत में सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post a Comment

0 Comments