पेट्रोल डीजल खत्म होने की अफवाह पर तेल खरीदने पहुंचे लोग

 


           श्री अवध डाटकाम 9839627223

रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच। जनपद में उस समय अफरातफरी मच गई जब डीजल पेट्रोल खत्म होने और उसके दाम दोगुनी होने की अफवाह पर ग्रामीण क्षेत्र के लोग तेल भराने के लिए घरों से निकल पड़े और पेट्रोल पंप पर हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। गिरजापुरी तथा मिहींपुरवा में स्थित पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। कुछ स्थानों पर तो पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभाला तब भी  भीड़ खत्म नहीं हुई।

 इजराइल व ईरान के बीच हो रहे युद्ध के चलते भारत में डीजल पेट्रोल न आने तथा तेल खत्म होने की अफवाह तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र में फैल गई जिसके बाद गिरजापुरी में स्थित पेट्रोल पंप तथा मिहींपुरवा में स्थित कई पेट्रोल पंपों पर हजारों की संख्या में लोग जरीकेन  और ड्रम में तेल भरवाने के लिए इकट्ठा हो गए वहीं सूचना पर कुछ स्थानों पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को जागरुक करते हुए अफवाह से दूर रहने की बात कही बताया कि तेल का भंडारण भरपूर है और तेल के दामों में वृद्धि भी नहीं होगी लेकिन लोग अपनी जिद पर अड़े रहे और तेल भरवाते गए। खबर लिखे जाने तक पता चला है कि तहसील क्षेत्र के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल व पेट्रोल पूरी तरह से खत्म हो गया है ग्राहकों को पेट्रोल पंप कर्मी वापस भेज रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments