श्री अवध डाटकाम 9839627223
सुजानगंज/जौनपुर :- स्थानीय थाना क्षेत्र के सकापुर गांव में एक छप्पर में आग लगने के कारण उसमें सो रहे युवक की जल कर मौत होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग लगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ज्ञात हो कि 19 मार्च की रात को उक्त गांव निवासी रामजीत गौड़ के छप्पर में अचानक आग लग गई जिससे सो रहे उनके पुत्र शिवमूर्ति की जल कर मौत हो गई। रामजीत गौड़ ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि बगल गांव नगौली के निवासी विजय बहादुर सरोज का रिश्तेदार अमन सरोज जो कि ग्राम सराय विभार थाना तेजी बाजार का रहने वाला है। कुछ दिन पूर्व मेरी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया था जिसके सम्बंध में मुकदमा पंजीकृत है। तथा न्यायलय में विचाराधीन है। उक्त मामले में विपक्षी अमन सरोज द्वारा सुलह करने के लिए बार-बार दबाव बनाया जा रहा था। तथा दि-19/03/2026 की रात 12:00 से 1:00 बजे के बीच मेरे घर में आग लगा दी गयी जिसमें मेरा घर जल गया तथा मेरा छोटा पुत्र शिवमूर्ति उर्फ (नागे) उम्र 22 वर्ष गम्भीर रूप से झुलस गया जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल जौनपुर में मृत्यु हो गयी। मृत्यु से पूर्व मेरे पुत्र ने मेरे भतीजों को बताया की लगभग रात 10:00 बजे अमन सरोज घर के पास दिखायी दिया था। वही मेरे घर में आग लगा कर इस घटना को अंजाम दिया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पुलिस ने मु0अ0सं0 82/2026 धारा 105, 326(g) बीएनएस पंजीकृत कर त्वरित कार्रवाई करते हुए जरिया मुखबिर सूचना 20/03/2026 को दोपहर आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज के पास से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

0 Comments