श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट -डॉ दशरथ यादव
जौनपुर :-- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एशियाई आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025-26 में प्रतिभाग करने जा रहे जौनपुर जिले के अर्पित निषाद पुत्र श्री बालमुकुंद निषाद, ग्राम उमरी कलां, बदलापुर को नकद व मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया। अर्पित निषाद 24-25-26 अप्रैल 2026 को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित जूनियर वर्ग (51 किग्रा, शौकिया मुक्केबाजी) में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समाजवादी पार्टी के जौनपुर जिला अध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछड़े समाज के नौजवान का उत्साहवर्धन कर पूरे जनपद का मान बढ़ाया है वहीं युवाओं को खेल के प्रति जागरूक और उत्साहित करने का भी काम किया है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इं० ओमनाथ बिंद के साथ आज पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से मुलाक़ात की और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने उन्हें 51000/- रुपये की धनराशि उत्साहवर्धन हेतु प्रदान किया। अर्पित निषाद जी के मुक्केबाज़ी चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने से पूरे मछुआरा समाज में उत्साह है। हमारी कोशिश है समाज के युवा साथी इनसे प्रेरणा लेकर खेल जगत के साथ-साथ अन्य प्रतियोगिताओं का हिस्सा बने और जीत हासिल करें और मछुआरा समाज के साथ-साथ गाँव, जिला- जवार, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कृतज्ञतापूर्वक धन्यवाद देता हूँ और आभार प्रकट करता हूँ कि आज हमारे मछुआरा समाज के सितारे अर्पित निषाद का उत्साह बढ़ाया है, उसके लिए ये पूरा समाज आपके प्रति सदैव आभारी रहेगा। हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि अर्पित जी इस चैंपियनशिप में जीत हासिल करेंगे और गोल्ड मेडल लाकर विश्वपटल पर पूरे देश का नाम रोशन करेंगे। इस आशय की जानकारी ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने दी है।

0 Comments