श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच :-- दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना अन्तर्गत माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद में चल रहे 09 दिवसीय समारोह के अन्तर्गत विकास भवन में आयोजित वितरण शिविर में मुख्य अतिथि सांसद बहराइच डॉ. आनन्द गोंड द्वारा पात्र दिव्यांग जनों को 10 मोटराइज्ड ट्राई साईकिल का वितरण किया।
मुख्य अतिथि सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व प्रदेश के मुखिया मा. योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग जन के कल्याणार्थ अनेकों योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। डॉ. गोंड ने कहा कि दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना के पीछे सरकार की यही मंशा है कि हाथ, पैर, ऑख, कॉन अथवा मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की पेंशन, कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण के माध्यम से सहयोग प्रदान कर उनके जीवन में खुशहाली लायी जाये।
जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी मंजरी भारद्वाज ने विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा सभी उपस्थित को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए मनीष कुमार तथा विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

0 Comments