श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बहराइच की संस्था “नौजवान सभा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं की सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों के आदर्शों को याद करना तथा युवाओं में एकता और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना रहा।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमुनहा ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल रहे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय नीरव प्रताप सिंह, जसबीर सिंह, शुभम (प्रचारक, काशी) भी मंच पर विराजमान रहे। गांधी विद्यालय के प्राचार्य समेत कार्यक्रम में सैकड़ों युवा साथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।शहादत दिवस के अवसर पर महाराणा प्रताप छात्रावास एवं आंबेडकर छात्रावास के छात्र उपस्थित होकर कार्यक्रम का हिस्सा बने।
कार्यक्रम का कुशल संचालन नौशाद सिद्दीकी एवं आनंद जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।इस अवसर पर नौजवान सभा के अध्यक्ष देवेन्द्र पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में युवाओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की अत्यंत आवश्यकता है, तभी हम समाज और देश को आगे ले जा सकते हैं।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवम जायसवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छोटी-छोटी सामाजिक गतिविधियाँ भी राष्ट्रसेवा का ही रूप हैं। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया और इसे भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताया।वहीं नीरव प्रताप सिंह के ओजस्वी भाषण ने उपस्थित युवाओं में नया जोश और ऊर्जा भर दी। उनके शब्दों ने सभी को राष्ट्रहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में नृपेंद्र सिंह कलहंस, पुर्णेश्वर गुप्ता शुभम , हर्ष गुप्ता, मीडिया प्रभारी अंकित मिश्रा, रणवीर चौधरी, साहिल, विक्रम सिंह, उत्तम सिंह एवं अनिल यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों द्वारा मोमबत्तियाँ जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

0 Comments