श्री अवध डाटकाम 9839627223
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का जौनपुर में हुआ भव्य स्वागत
जौनपुर - गौ प्रतिपक्ष धर्मयुद्ध शंखनाद कार्यक्रम के तहत ज्योतिष पीठ के पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी का शनिवार को जौनपुर में जिला कांग्रेस कार्यालय के पास कंचन कांप्लेक्स में भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने कहा कि सनातन धर्म का मूल मंत्र है अहिंसा। हमारे धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है,जीवों पर दया और विश्व का कल्याण हिंदू धर्म का मूल सिद्धांत है। शंकराचार्य जी ने कहा कि गाय माता को हिंदू समाज मा के रूप में पूजता है, किंतु आज के परिवेश में सरकार बूचड़खानों में गौ माता को कटने के लिए खुली छूट दे रखी है, इसलिए संत समाज और सनातन धर्म के लोग गाय को राष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा और सम्मान देने के लिए खड़ा हो चुका है।उन्होंने सबको ग्यारह मार्च को लखनऊ पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि भारत से बीफ का कारोबार सरकार से मांग करेंगे और गौ माता को पूरा सम्मान दिलायेंगे। कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने पूज्य शंकराचार्य जी का पादुका पूजन, आरती एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजक रामसूरत यादव ने सबका आभार व्यक्त किया। सभा का संचालन कांग्रेस नेता राकेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्र, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष आरिफ ख़ान, सत्यवीर सिंह, देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह, संतोष गिरी, रेखा सिंह, राजकुमारी मिश्रा, विनय तिवारी, डा. राकेश मिश्रा मंगला गुरु, विपिन शर्मा, शैलेश तिवारी, महात्मा शुक्ला, विजय वर्मा ,अनिल दुबे आज़ाद, कृष्णचंद निषाद,धीरज उपाध्याय , अरविंद यादव,इरसाद खान, अमित तिवारी, राकेश सिंह डब्बू,अनुराग पांडेय, जब्बार अली सलमानी, राम सिंह बकोरे, प्रवेश निषाद, नरेन्द्र प्रताप, महात्मा शुक्ला,बबलू गुप्ता, अरविंद यादव, संदीप निषाद, बिपिन शर्मा, शिव प्रसाद पटेल, सुरेश चंद्र दुबे, लोकेश दूबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

0 Comments