नेवढ़िया में युवक ने लगाई फांसी, मौत से परिवार मे कोहराम

 


नेवढ़िया/जौनपुर :-  स्थानीय थाना क्षेत्र के रसुलहा गांव में बुधवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके परिवार मे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी सौरभ सेठ (28 वर्ष) बुधवार की रात अपने घर के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।परिजनों के मुताबिक काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर संदेह हुआ, जब दरवाजा खोला गया तो सौरभ का शव पंखे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही नेवढ़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर गहरा दुख टूट पड़ा है और गांव में मातम पसरा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments