सम्राट अशोक के जन्मदिन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम


       श्री अवध डाटकाम 9839627223

रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल 

बहराइच। सम्राट अशोक महान  के 2330वें जन्मोत्सव जिला मुख्यालय के गुदड़ी चौराहे पर स्थापित अशोक लाट पर प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद इकाई बहराइच के तत्वावधान में मनाया गया।प्रदेश प्रवक्ता अजय मौर्य ने कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए कहा कि कलिंग युद्ध के बाद उनका आत्म परिवर्तन मानवता के इतिहास की एक अनूठी मिसाल है, जहां एक विजेता, करुणा का संवाहक बनता है और सत्ता, सेवा का माध्यम, यह चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान का ही प्रताप था। उनके द्वारा प्रसारित शांति, सह-अस्तित्व और नैतिक अनुशासन का संदेश सीमाओं, कालखंडों और सभ्यताओं से परे जाकर पूरे विश्व को एक नई दिशा प्रदान कर रहा है।संतोष मौर्य ने कहा कि आइए, लोक मंगल के महा मार्गदर्शक चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जीवन से प्रेरणा लेकर हम सभी मिलकर एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लें। इस मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी मनीष मौर्य मधुर मंडल अध्यक्ष लोकेश मौर्य जिला प्रभारी धनंजय मौर्य जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार मौर्य जिला उपाध्यक्ष शिव कुमार मौर्य जिला सलाहकार अभय प्रकाश नारायण मौर्य जिला सचिव संजय मौर्य जिला सोशल मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार मौर्य आदर्श प्रताप मौर्य सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments