तेल गैस की कमी वाली अफवाह पर डीएम का सन्देश, जिले में नहीं है कोई कमी

 


         श्री अवध डाटकाम  9839627223

जौनपुर :--  जिले में पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस) की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सख्त संदेश जारी करते हुए कहा है कि जौनपुर में ईंधन, गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और संयम के साथ ही ईंधन का उपयोग करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में कुल 275  पेट्रोल पंप संचालित हैं, जहां नियमित रूप से डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन पेट्रोल पंपों पर अस्थायी रूप से तेल खत्म हुआ है, वहां भी जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र ईरान-इजरायल के बीच युद्ध के कारण तेल और गैस आपूर्ति प्रभावित जरूर हुई है, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार इस स्थिति से निपटने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। ऐसे में आम जनता को घबराने की आवश्यकता नहीं है। पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और न ही जरूरत से ज्यादा ईंधन का भंडारण करें। उन्होंने चेतावनी दी कि गाड़ी के अलावा अन्य किसी पात्र में पेट्रोल लेना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि यह अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ है। पेट्रोल पंपों पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आपूर्ति सुचारु रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments