श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच। गौशालाओं में गाय की दुर्दशा सुधारने के लिए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की टीम ने उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर समाधान के लिए आवाज उठाई है।विश्व हिंदू परिषद के विभाग उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने जिला पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार उपाध्याय से मुलाकात कर गौशालाओं में गायों की दुर्दशा सुधारने उनके भोजन रहन-सहन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के साथ ही घटती देसी गायों पर चिंता से अवगत कराया है। विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि गौशालाओं में गायों को हरा चारा के साथ ही उनके खाने-पीने का इंतजाम नहीं है और देसी गाय की संख्या में काफी गिरावट आ रही है इसी संबंध में मुख्य में मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश उपाध्याय से मिलकर समस्याओं को अवगत कराया गया है। उन्होंने जल्द समाधान का भी आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मिहींपुरवा हृदेश मौर्य ,प्रखंड गो रक्षा प्रमुख बलहा नीरज श्रीवास्तव ,नगर अध्यक्ष श्यामू यादव , जगन्नाथ सिंह राघवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।

0 Comments