सुजानगंज में आयोजित हुआ सेवानिवृत्त शिक्षक विदाई समारोह

 

          श्री अवध डाटकाम  9839627223

सुजानगंज/जौनपुर :-  सुजानगंज विकास खण्ड में अवकाश प्राप्त शिक्षक साथियों की विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त चार शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, राम मूर्ति यादव, सुधा सिंह, हरिश्चंद्र बिंद, शिक्षा मित्र प्रमिला देवी को माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र और राम चरित मानस देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक डॉक्टर विनोद कुमार पाल ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होते विद्यालय के नियमों से मुक्त होकर सामाजिक जिम्मेदारी को निभाने का कार्य करते हैं। कई वर्ष तक हम लोगो के साथ अनुशासित रहते हुए अपने उत्तर दायित्वों का बख़ूबी निर्वहन करते हुए आज विभाग से सेवा निवृत हो रहे हैं, इस भावुक पल में ईश्वर इनके जीवन को सुख मय बनाए रखें। ए आर पी अरूण द्विवेदी ने कहा कि आज अवकाश प्राप्त शिक्षक साथियों ने बहुत बेहतर शिक्षण कार्य कर अपने शिष्यों को अनेक पदो पर पहुंचाने का कार्य किया है। संकुल शिक्षक अजय कृष्ण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे अग्रज शिक्षक साथियों ने सराहनीय कार्य किया। सीनियर शिक्षक फूल चन्द यादव ने शाल, रामायण गुटका देकर विदा किया। सुनील यादव ने गीत के साथ बिदा किया। इस अवसर पर शशि कांत, राकेश बिंद, गोपाल सिंह, चन्द्र मणि चौबे, श्याम लाल, बंटी, राहुल सिंह मदन लाल पटेल आदि लोग उपस्थित रहे। समस्त कार्य क्रम का संचालन एवं आयोजन नोडल शिक्षक अरविंद कुमार पाल ने किया।

Post a Comment

0 Comments