श्री अवध डाटकाम 9839627223
रिपोर्ट - मिथिलेश जायसवाल
बहराइच / जौनपुर :- जौनपुर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला के बीच बहराइच के प्रतिभाशाली कलाकार जसवीर सिंह जस्सी एवं शुभम ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह की गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ। डीएम डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की खुलकर सराहना की।कार्यक्रम में जसवीर सिंह ने अपनी प्रस्तुति चोक पुरावो, माटी रंगवावो”से पारंपरिक लोक संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। वहीं शुभम ने "सजा दो घर को गुलशन सा" गीत गाकर ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल तालियों की गूंज से गूंज उठा। दोनों कलाकारों की प्रस्तुति ने उपस्थित हजारों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।जिलाधिकारी श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जौनपुर महोत्सव प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और विभिन्न जनपदों की प्रतिभाओं को मंच देने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है। उन्होंने विशेष रूप से बहराइच के कलाकारों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वहां की कला और संस्कृति अत्यंत समृद्ध है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर प्रदेश के राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव,भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश प्रजापति, पंजाबी अकादमी के जसविंदर सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

0 Comments